{"_id":"69a0ae6743d0420cce0d5bb3","slug":"accused-of-embezzling-rs-5-lakh-in-the-name-of-getting-a-job-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-132682-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप
विज्ञापन
गवां। पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रुपये हड़पने के आरोप में ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई।
बुलंदशहर जनपद के गांव गजरौला श्याना नरसैना के निवासी सुरेंद्र पाल ने बताया कि पिछले कई वर्षों से श्री हरिबाबा बांध धाम पर दर्शन करने आते हैं। वर्ष 2024 में बांध पर रजपुरा इलाके के लोगों से जान पहचान हो गई। उसी समय आरोपियों ने उनसे कहा कि उनके यहां रहने वाली एक साध्वी के शासन में अच्छे संबंध हैं।
इसके बाद दो फरवरी 2024 को ग्राम प्रधान ने रजपुरा क्षेत्र में अपने गांव मुटैना बुलाया और 5 लाख रुपये लिए। जब बेटे की नौकरी नहीं लगी तो रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी संतोष गिरि उर्फ बुलडोजर बाबा निवासी श्री हरि बांध धाम, ग्राम प्रधान राजवीर, ओमप्रकाश, ओमवीर निवासी गांव मुटैना गिरधारी, साध्वी ज्योति सिंह निवासी श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा मंदिर जिला बाराबंकी (अयोध्या) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।