फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Accused of demanding convenience fee in lieu of copy of birth, death and family register

जन्म, मृत्यु और परिवार रजिस्टर की नकल के बदले सुविधा शुल्क मांगने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Accused of demanding convenience fee in lieu of copy of birth, death and family register
संभल। ग्राम पंचायत अझरा की प्रधान ने पंचायत सचिव पर परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र मांगने पर सुविधा शुल्क मांगने और विकास कार्य नहीं कराने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से भी शिकायत की गई है। मामले की जांच कराकर पंचायत सचिव को हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

पवांसा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत अझरा की ग्राम प्रधान सावित्री का कहना है कि पंचायत सचिव अजीत कुमार के चार्ज लेने के बाद से गांव का विकास कार्य चौपट है। आरोप है कि गांव में विकास कार्य के लिए सचिव तैयार नहीं है। ग्रामीणों के मृत्यु प्रमाण और जन्म प्रमाण पत्र पर पांच सौ रुपये की मांग की जाती है। नहीं देने पर मृत्यु प्रमाण पत्र और जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनाए जाते हैं। ग्रामीण अगर शिकायत करते हैं तो उनको धमकाया जाता है।
विज्ञापन

परिवार रजिस्टर की नकल न मिलने पर ग्रामीण अपनी जमीन का दाखिल खारिज कराने के लिए परेशान हो रहे हैं। गांव के कई मुख्य मार्ग पर सीसी टाइल्स का कार्य कराने के लिए ग्राम पंचायत सचिव से कई बार कहा गया, लेकिन तीन महीने बीतने के बावजूद कार्य शुरू नहीं कराया गया है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान की ओर से ही काम में लापरवाही है। मेरे ऊपर उनके द्वारा सुविधा शुल्क लेने के जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह निराधार और गलत हैं। इसकी जांच हो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। सामुदायिक शौचालय, पंचायत घर और व्यक्तिगत शौचालयों का काम नहीं होने दे रहे हैं।
अजीत कुमार, पंचायत सचिव, अझरा
ग्राम प्रधान अझरा द्वारा एक शिकायती पत्र दिया गया है। सोमवार को इस मामले में जांच करुंगा। जांच के बाद ही पंचायत सचिव के खिलाफ कोई कार्रवाई हो सकेगी।
रिजवान हुसैन, खंड विकास अधिकारी, पवांसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed