{"_id":"692f4e0c5458fb087c0b0904","slug":"accused-of-cancelling-trains-due-to-fog-traders-angry-sambhal-news-c-204-1-chn1003-124879-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कोहरे के बहाने ट्रेनें रद्द करने का आरोप, व्यापारियों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कोहरे के बहाने ट्रेनें रद्द करने का आरोप, व्यापारियों में आक्रोश
विज्ञापन
चंदौसी रेलवे स्टेशन के परिसर में आंखों पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते अखिल भारतीय युवा उद्
चंदौसी। दिल्ली–बरेली और मुरादाबाद–चंदौसी–बरेली पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किए जाने से दैनिक यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। नौकरीपेशा लोग, मरीज और छात्र-छात्राएं मजबूरन रोडवेज व अन्य साधनों से सफर कर रहे हैं। इससे उनके समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है। इससे आक्रोशित अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आंखों पर काली पट्टी बांधकर रेलवे स्टेशन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया और बंद पड़ी ट्रेनों को तुरंत चलाने की मांग उठाई।
बुधवार को अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी रेलवे स्टेशन पहुंचे और रद्द की गई ट्रेनों को लेकर उन्होंने अपनी आंखों पर काली पट्टी बांधकर रेलवे के उच्चाधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष जताया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू ने बताया कि चंदौसी स्टेशन की लगातार अनदेखी की जा रही है। सुविधा के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं है। गरीबों की सहारा कही जाने वाली दिल्ली-बरेली और मुरादाबाद-चंदौसी-बरेली ट्रेन को भी बंद कर दिया गया है।
नगर अध्यक्ष ने कहा कि क्या कोहरा सिर्फ चंदौसी होकर जाने वाली ट्रेनों पर ही असर डालता है। उन्होंने बताया कि पहले से ही चंदौसी रेलवे स्टेशन से कम ट्रेनें गुजरती हैं और उन्हें भी कोहरे का हवाला देकर बंद करना न्यायसंगत नहीं है और न ही ये यात्रियों व व्यापारियों के हित में है। ट्रेनों को बंद करना आम जनता पर बोझ डालने जैसा है। इस मौके पर युवा प्रदेश उपाध्यक्ष शाहआलम मंसूरी, रितिक वार्ष्णेय, तुषार क्रिस्टल, सद्दाम राजा क़ुरैशी, रितिक ठाकुर, जयवीर माथुर, अभिषेक आदि मौजूद रहे।