फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Accused of burning woman to death for dowry

दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को जलाकर मारने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of burning woman to death for dowry
धनारी। थाना क्षेत्र के किशनपुर श्यामपुर गांव में सोमवार की रात महिला संदिग्ध हाल में आग की चपेट में आकर झुलस गई। परिवार के सदस्य महिला को उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाकर भर्ती कराए। जहां उपचार के दौरान मंगलवार की सुबह महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मृतका की मां ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए पुत्री को जलाकर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। जबकि अलीगढ़ जिले की पुलिस ने मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के शोभापुर गांव निवासी विधवा तारावती पत्नी अमर सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसने अपनी पुत्री पुष्पा देवी (22)की शादी धनारी थाना क्षेत्र के किशनपुर श्यामपुर गांव निवासी युवक से की थी। मां ने आरोप लगाया कि बेटी के पति और सास ने मिलकर सोमवार की रात उसकी पुत्री को जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी पुत्री ने इस बात की जानकारी गांव के लोगों को दी है। झुलसी पुत्री को परिवार के सदस्य सीएचसी बहजोई ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान सुबह पांच बजे के करीब पुत्री की मौत हो गई। मृतका की मां तारावती ने बताया कि शादी के समय वह काफी उपहार दी थी। विवाह के बाद एक वर्ष तक तो सबकुछ कुछ ठीक ठाक रहा। उसके बाद पति और सास मायके से एक लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगी। जब पुत्री ने ऐसा करने से इंकार किया तो ससुराल पक्ष के लोग लाठी-डंडे से उसकी पिटाई करने लगें थे। इसक्रम में ससुराल पक्ष के लोगों ने बेटी को आग के हवाले किया। मां तारावती ने ने पुलिस को दी गई तहरीर में पति, सास व ससुर को नामजद कर आरोपित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed