फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Accusation of recovery in the name of settling cases of electricity theft

Sambhal News: बिजली चोरी के मामले निपटाने के नाम पर वसूली का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Accusation of recovery in the name of settling cases of electricity theft
सरायतरीन(संभल)। खिरनी मोहिउद्दीनपुर बिजली घर के गांव निबौरा में ग्रामीणों से बिजली चोरी से संबंधित मामलों का निस्तारण करने के नाम पर संविदा लाइनमैन के द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। यह आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने लगाते हुए एसडीओ देहात मनोज कुमार से संविदा लाइनमैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जल्द ही समस्या का समाधान नहीं होने पर सब डिवीजन परिसर में धरना प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन


गांव निबौरा के निवासी रोहित यादव ने बताया कि खिरनी मोहिउद्दीनपुर बिजलीघर क्षेत्र के लाइनमैन गांव में ग्रामीणों को बिजली चेकिंग और विद्युत चोरी के मामले में निस्तारण किए जाने के नाम पर अवैध वसूली करते हैं। मना करने पर विद्युत चोरी के मामले में कार्रवाई किए जाने के नाम पर धमकाते हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में रोष है। लाइनमैन की कार्यशैली बिजली उपभोक्ताओं के प्रति ठीक नहीं है। मामले की कई बार शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से भी की गई। इसके बाद भी लाइनमैन के खिलाफ विद्युत विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन

आरोप है कि विद्युत उपभोक्ता से लाइन जोड़ने के नाम पर भी खुलेआम अवैध वसूली करते हैं। गांव के कई उपभोक्ताओं के खिलाफ जबरदस्ती विद्युत चोरी के मामले में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। जबकि ग्रामीणों के द्वारा गांव में विद्युत चोरी नहीं की गई थी। इस दौरान प्रेम शंकर, रजनेश यादव, वीरेश यादव, हरिओम यादव, धर्मवीर सिंह, हेम सिंह, शैलेंद्र सिंह, सुमित कुमार, रघुवीर सिंह, संजय सिंह, धीरेंद्र, मनवीर, पीतम, जसपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




00000




खिरनी मोहिउद्दीनपुर बिजली घर क्षेत्र के गांव निबौरा में तैनात दो लाइनमैनों के द्वारा गांव में अवैध वसूली किए जाने के मामले में ग्रामीणों के द्वारा शिकायतीपत्र दिया गया है। मामले की जांच के बाद दोनों लाइनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

-मनोज कुमार, एसडीओ देहात, सब डिवीजन पवांसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed