{"_id":"66f3508be26d609b1e026ef6","slug":"accountant-suspended-for-wrong-handling-of-complaint-sambhal-news-c-204-1-chn1002-113624-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: शिकायत का गलत निस्तारण करने पर लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: शिकायत का गलत निस्तारण करने पर लेखपाल निलंबित
विज्ञापन
संभल। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया व एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने मंगलवार को गुन्नौर तहसील क्षेत्र के राजस्व प्रकरणों का स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण कराया। इस दौरान शिकायत का गलत निस्तारण करने पर लेखपाल को निलंबित कर दिया। साथ ही गुन्नाैर के इटउआ गांव के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया।
मंगलवार को डीएम तहसील के अधिकारियों और राजस्व विभाग की टीम के साथ जुनावई के गांव द्वारी कला पहुंचे। यहां विवादित भूमि से अवैध कब्जा हटवाया। अपनी मौजूदगी में गांव पुवइया में जमीन की पैमाइश कराई। उन्होंने जुनवाई के ग्राम रैंधा में छोटेलाल की शिकायत का गलत निस्तारण करने के आरोप में लेखपाल प्रमोद यादव को तत्काल निलंबित कर दिया।
इसके अलावा गुन्नौर के ग्राम इटउआ के प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। साफ-सफाई के निर्देश दिए। कहा कि 31 अक्टूबर तक निपुण भारत मिशन के अंतर्गत विद्यालय को निपुण बनाना सुनिश्चित करें। इस दौरान एसडीएम गुन्नौर दीपक चौधरी, सीओ गणेश कुमार, नायब तहसीलदार दीपक जुरैल आदि रहे।