फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   According to the guidelines of the administration in Hayatnagar, Ravana combustion will be done

हयातनगर में प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार होगा रावण दहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
According to the guidelines of the administration in Hayatnagar, Ravana combustion will be done
संभल। दशहरा पर लगने वाले मेले पर इस बार हयातनगर में भी पाबंदी रहेगी। मेला कमेटी ने स्पष्ट इनकार किया है कि दुकान लगाने पर उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। इस दौरान शोभायात्रा भी नहीं निकाली जाएगी। रावण दहन भी प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार ही किया जाएगा।
विज्ञापन

हयातनगर रामलीला मैदान में शनिवार की रात को आठ बजे रावण दहन होगा। रावण दहन के दिन सुबह से ही इस मैदान के आसपास और अंदर बड़ा मेला लगता था। इस बार कोरोना संक्रमण के अंदेशे में मेला न लगाने का निर्णय कमेटी ने लिया है। शोभायात्रा भी नहीं निकालने पर सहमति बनी है। मेला अध्यक्ष नीरज बजाज ने बताया कि मेला नहीं लगाया जाएगा। यदि कोई दुकान लगाता है तो दुकानदार की खुद की जिम्मेदारी होगी। दरअसल हयातनगर में बड़ा मेला लगा करता था। हयातनगर, सरायतरीन के साथ ही आसपास के गांवों के लोग इस मेले में पहुंचा करते थे, लेकिन इस बार मेला कमेटी ने मेला लगाने पर सहमति नहीं बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed