फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   accidental point in sambhal road

हादसों को दावत दे रही है संभल की ये सड़क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
accidental point in sambhal road
कुढ़फतेहगढ़/चंदौसी। कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के बिलारी आसफपुर मार्ग पर शहबाजपुर के पास 100 डिग्री पर बने तीव्र मोड़ पर संकेतांक न होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। चालक को सामने से आने वाला वाहन दिखाई नहीं देता। पिछले दो माह में चार बड़े व लोड वाले वाहन दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट चुके हैं। आए दिन दुपहिया वाहन चालकों का चोटिल होना आम बात हो गई है। हादसों को रोकने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कोई संकेतांक नहीं लगवाए गए हैं और न ही यातायात पुलिस ने कोई पहल की है। तीव्र मोड़ पर ब्रेकर बनवा दिए जाएं और संकेतांक लग जाए, तो हादसों में कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन

बिलारी से कुढ़फतेहगढ़ होते हुए आसफपुर मार्ग है। इस मार्ग पर बिलारी से करीब 20 किलोमीटर दूर थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र में गांव शहबाजपुर के पास करीब 100 डिग्री के कोण पर तीव्र मोड़ है। सिंगल सड़क मार्ग होने और दोनों तरफ पेड़ खड़े होने के कारण सामने का दृश्य दिखाई नहीं देता है। जो वाहन चालक पहली बार इस मार्ग पर आते हैं, अंधे मोड़ और उसके घुमाव का अनुमान नहीं लगा पाते। यही हादसे होने का मुख्य कारण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि मोड़ से करीब 30 मीटर पहले ब्रेकर लग जाए, तो इससे वाहनों की गति कम होगी और हादसों को टाला जा सकेगा। साथ ही इस स्थान पर हादसों की जानकारी, तीव्र मोड़ और ब्रेकर के संबंध में संकेतांक लगवाए जाने चाहिए।
विज्ञापन

इस मार्ग से टोल से बचने को चंदौसी, बदायूं जाने वाले वाहन गुजरते हैं
बिलारी आसफपुर मार्ग वनवे है। हाईवे पर बिलारी और चंदौसी के बीच टोल प्लाजा है। मुरादाबाद की ओर चंदौसी और बदायूं की तरफ जाने वाले अधिकांश वाहन टोल टैक्स से बचने के लिए इसी मार्ग पर आवागमन करते हैं। अंधे व तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित हो जाने से हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ माह में ये वाहन हुए दुर्घटनाग्रस्त
27 नवंबर को गन्ने से लदा ट्रक पलटा, हादसे में चालक एवं क्लीनर बाल-बाल बचे
19 अक्तूबर को सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में लकड़ी से भरा ट्रक पलटा, चालक-क्लीनर बचे
11 अक्तूबर को मोड़ पर अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे खाई में घुसी। चालक चोटिल
7 अक्तूबर को सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में पशुओं से भरी टाटा मैजिक पलटी। हादसे में चालक, पशु स्वामी को हल्की चोटें आई थीं, पशु भी मामूली रूप से चोटिल हुए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed