फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Accident took away the happiness of two families

Sambhal News: हादसे ने छीन ली दो परिवार की खुशियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Accident took away the happiness of two families
चंदौसी। मुरादाबाद आगरा हाईवे पर राधा गोविंद इंस्टीट्यूट के पास हुए हादसे ने दो परिवारों को उजाड़ दिए है। परिवार की खुशियां छीन ली हे। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। थाने व मृतकों के घर पर लोगों की भीड़ लगी है। मासूम बच्चों की मौत को देखकर हर किसी की आंख नम हो रही है।
विज्ञापन

रविवार की शाम शाजेआलम, बहन व दो भांजियाें को लेकर अपने घर जा रहा था। शबाना की छोटी बेटी जुबियानूर के पहली बार घर आने को लेकर सभी खुश थे और देखने को लालायित थे। पर एक हादसे ने सारी खुशियां गम में बदल दी। शाजेआलम, उसकी बहन शबाना, भांजी जुनैरा व जुबियानूर की मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर शाजेआलम की पत्नी भी पांच माह की गर्भवती है। उसकी पत्नी व गर्भस्थ शिशु की जिंदगी विरान हो गई है। वही शाजेआलम की बहन शबाना के भी दो ही बेटियां थी। छोटी बेटी को लेकर दोनों परिवारों में खुशियां थी। डेढ़ माह पहले ही जुबियानूर का जन्म हुआ था। अभी परिवार में ही खुशियां ही मनाई जा रही थी। इन खुशियाें को किसी की नजर लग गई। हादसे में शबाना और उसकी दोनों बेटियों की भी मौत हो गई। हादसे के बाद शबाना के पति शादाब की गमगीन है। हादसे ने पत्नी के साथ दोनों बेटियां भी छीन ली। दोनों परिवारों में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed