फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   accident me chhatra ki maut

हादसे में साइकिल सवार छात्र की मौत

Thu, 23 Nov 2017 01:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Thu, 23 Nov 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
accident me chhatra ki maut
accident. - फोटो : अमर उजाला
धनारी थाना क्षेत्र के पाठकपुर-नाधारोड पर कीरतपुर गांव के समीप एक टाटा मैजिक ने साइकिल सवार छात्र को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टाटा मैजिक मौके से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 
विज्ञापन


थाना धनारी क्षेत्र के कीरतपुर निवासी योगेंद्र सिंह यादव (11) बुधवार को स्कूल से लौटने के बाद साइकिल लेकर अपने खेत पर गया था। शाम करीब 4.30 बजे वह वापस लौट रहा था, तभी पाठकपुर-नाधा रोडपर टाटा मैजिक गाड़ी ने साइकिल सवार छात्र के जोरदार टक्कर मार दी। जिससे छात्र की साइकिल दूर जा गिरी, छात्र कासिर पहियाके नीचे आ जाने से कुचल गया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि गाड़ी टाटा मैजिक थी, जिसकी गति काफी तेज थी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृत छात्र कक्षा-पांच में खजुरा के डीपीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल में पढ़ रहा था। छात्र के पिता ने अज्ञात वाहन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। टाटा मैजिक में खाली ड्रम भरे हुए थे। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। छात्र अपने छह भाई बहनों में सबसे छोटा था। ृतक छात्र की चार बहनें व एक बड़ा भाई किशनवीर है। तीन बहनों की शादी हो चुकी है। मृतक छात्र की मां एक वर्ष पूर्व बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed