फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   About two and a half crore rupees sent to the accounts of 60 farmers, the amount of disputed land will be deposited in the court.

Sambhal News: 60 किसानों के खातों में भेजे गए करीब ढ़ाई करोड़ रुपये, विवादित भूमि की धनराशि कोर्ट में जमा होगी

Sun, 17 Sep 2023 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 17 Sep 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
About two and a half crore rupees sent to the accounts of 60 farmers, the amount of disputed land will be deposited in the court.
संभल। जिले में गंगा एक्सप्रेस-वे का कार्य तेजी से चल रहा है। दस करोड़ रुपये शासन ने जिलाधिकारी मनीष बंसल की मांग पर एक सप्ताह पहले जारी किए हैं। इस धनराशि में से करीब ढ़ाई करोड़ रुपये की धनराशि 60 किसानों के खाते में भेज दी गई है। यह वह किसान हैं जिनकी भूमि तो अधिग्रहण हो गई थी लेकिन भुगतान नहीं किया गया था। भुगतान नहीं होने का कारण जमीन का कोई न कोई विवाद था। और मामला किसी न्यायालय में विचाराधीन था। जिसके चलते भुगतान रोका गया था। अब विवाद सुलझ गया तो भुगतान हो गया है। अभी भी कई किसानों के भूमि विवाद हैं जो किसी न किसी न्यायालय में विचाराधीन हैं। ऐसे किसानों की प्रशासन द्वारा सूची तैयार कराई जा रही है। इन किसानाें की भूमि अधिग्रहण का भुगतान भूमि अर्जन पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन प्राधिकरण में जमा करा दिया जाएगा। करीब साढ़े चार करोड़ रुपये प्रशासन को भूमि अधिग्रहण का किसानों को अदा करना है। मालूम हो मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाला 594 किलोमीटर लंबे छह लेन का गंगा एक्सप्रेस-वे संभल जिले के 31 गांवों से होकर गुजर रहा है। यह गंगा एक्सप्रेस दिसंबर 2024 तक पूरा किए जाने का लक्ष्य शासन ने निर्धारित किया है। हालांकि कार्यदायी संस्था को वर्ष 2025 तक समय करार में मिला हुआ है। कार्यदायी संस्था की ओर से प्रयास है कि दिसंबर 2024 में ही कार्य पूरा कर लिया जाए। संभल जिले में संभल तहसील के 17 और चंदौसी के 14 गांव शामिल हैं। 20 स्थानों पर अंडरपास बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed