{"_id":"58d582284f1c1bfc2f1a20e4","slug":"ab-atikarman-ke-khilafh-chala-police-ka-danda","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अतिक्रमण के खिलाफ चला पुलिस का डंडा, मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब अतिक्रमण के खिलाफ चला पुलिस का डंडा, मची खलबली
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 25 Mar 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
naya bazar
- फोटो : ट्विटर से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानों के बाहर सामान रखकर शहर के मार्गों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ शुक्रवार को पुलिस ने सख्ती दिखाई। कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर व्यापारियों के सामान को सड़क से हटवाया। अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
बाजार में जाम के झाम से परेशान होते लोगों की समस्या के निदान के लिए शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने फव्वारा चौक, एफआर रोड, जारई गेट, आजाद रोड, बदायूं चुंगी, तहसील तिराहा आदि व्यस्तम स्थानों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। बाजार में दुकानों के बाहर गलत तरीके से रखे सामान, काउंटर और अवैध पार्किंग को हटवाया। भविष्य में दोबार अतिक्रमण करने पर सख्त चेतावनी दी गई।
दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की भी बात कही गई है। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि नगर में जाम के झाम से निपटने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। गलत तरीके से पार्किंग, दुकानों के बाहर सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आवागमन में दिक्कतों से निजात मिलेगी। शहर और शहरवासियों के लिए यह बेहद सुविधाजनक है। नगरवासियों और व्यापारियों को इस मुहिम में सहयोग करना चाहिए।