फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Aasha will give ORS packets and zinc tablets to children

Sambhal News: आशाएं बच्चों को देंगी ओआरएस के पैकेट व जिंक की गाेलिया

Sat, 28 Jun 2025 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sat, 28 Jun 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Aasha will give ORS packets and zinc tablets to children
बबराला। एसडीएम वंदना मिश्रा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में संचारी व दस्तक अभियान को लेकर एक बैठक का आयोजन किया। इसमें डीएमसी प्रवीन सक्सेना, ईओ अमरेश तिवारी और चिकित्सक मौजूद रहे। बैठक में एसडीएम ने बताया कि एक जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत आशा वर्कर घर- घर जाकर एक से पांच वर्ष तक के बच्चों को ओआरएस के पैकेट और जिंक की गोलियां देंगी। ताकि उनका बीमारी से बचाव हो सके। साथ ही, आशाएं मच्छर व जलजनित रोगों के अलावा डायरिया से बचाव की जानकारी लोगों को देंगी। इस अभियान में शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खंड विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी शामिल होंगे। बैठक में सीएचसी प्रभारी राजकिशोर, बीएमसी आज़म खान, जावेद अली, गौरव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed