फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Aaradhya is the district topper in high school and Abhinav is the district topper in intermediate

Sambhal News: हाईस्कूल में आराध्या, इंटर में अभिनव जिला टॉपर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Aaradhya is the district topper in high school and Abhinav is the district topper in intermediate
इंटर के टॉपर अ​भिनव और हाईस्कूल की आराध्या। - फोटो : इंटर के टॉपर अ​भिनव और हाईस्कूल की आराध्या।
संभल। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शुक्रवार की दोपहर घोषित हो गया। हाईस्कूल में जगदीश शरण सर्राफ सरस्वती इंटर कॉलेज चंदौसी की छात्रा आराध्या वार्ष्णेय ने 93.33 प्रतिशत अंक प्राप्त और इंटर में एलएफ एकेडमी इंटर कॉलेज भवालपुर संभल के छात्र अभिनव सिरोही ने 88.20 प्रतिशत प्राप्त कर जिला संभल का नाम रोशन किया किया है। रिजल्ट घोषित होते ही मेधावियों के चेहरे खिल गए और मेधावी खुशी से उछल पड़े। मेधावियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
विज्ञापन


वर्ष 2025 में हाईस्कूल में पंजीकृत 26946 परीक्षार्थियों में से 25172 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें 22368 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल का कुल 88.86 प्रतिशत रिजल्ट रहा। जबकि इंटर में इंटर में पंजीकृत 24473 परीक्षार्थियों में से 23682 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जिसमें 19677 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इंटर में कुल 83.09 प्रतिशत रिजल्ट रहा।
विज्ञापन

यह परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष के मुकाबले हाईस्कूल में करीब एक प्रतिशत अधिक और इंटर में करीब दो प्रतिशत कम रहा। वर्ष 2024 में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 87.75 प्रतिशत रहा था। जबकि इंटर का परीक्षा परिणाम 85.94 प्रतिशत रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

यूपी बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल व इंटर का परिणाम अच्छा रहा है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम अधिक और इंटर का कम रहा है। मैं सभी बच्चों को शुभकामनाएं देता हैं जिन्होंने परीक्षा पास की है। जिले की टॉप सूची में शामिल को बधाई के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। जो बच्चे इस बार परीक्षा में सफल नहीं हो सके। वे निराश न हों और अधिक मेहनत करें। जिससे उनका भी नाम टॉप टेन की सूची में शामिल हो।

श्यामा कुमार, डीआईओएस, संभल।

इंटर के टॉपर अभिनव और हाईस्कूल की आराध्या।

इंटर के टॉपर अभिनव और हाईस्कूल की आराध्या।- फोटो : इंटर के टॉपर अभिनव और हाईस्कूल की आराध्या।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed