फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   AAP submits memorandum demanding dismissal of Manipur government

Sambhal News: मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर आप ने सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
AAP submits memorandum demanding dismissal of Manipur government
बहजोई। मणिपुर हिंसा को लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आप पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर 12 बजे करीब कलेक्ट्रेट पर जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन पुलिस इंस्पेक्टर वेदप्रकाश गुप्ता को सौंपते हुए कहा कि मणिपुर राज्य आंतरिक अशांति के बहुत ही बुरे दौर से गुजर रहा है। मणिपुर राज्य करीब दो माह से जल रहा है और वहां के लोगों को भारी क्षति उठानी पड़ रही है। मणिपुर में अब तक करीब डेढ़ सौ लोगों की मौत हो चुकी तथा करीब 60 हजार से अधिक लोग बेघर हुए हैं। साथ ही करोड़ों की संपत्ति नष्ट हुई है।

बीते दिनों हुई महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाकर उनके साथ गैंगरेप करने की घटना ने मानवता को शर्मसार किया है। बावजूद इसके केंद्र व मणिपुर सरकार मौन है। इसको लेकर आप की ओर प्रदेश के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पदाधिकारियों का कहना था कि मणिपुर सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाए। राज्य में शांति बहाल के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। महिलाओं के घिनौना कृत्य करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। ज्ञापन में रामपाल सिंह, धर्मेंद्र कुमार, महेश चंद्र, राजेश गौतम, मुकेश कुमार डब्बू, युसुफ व पीयूष आदि के नाम हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article