फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   AAP officials gathered at the collectorate to protest against the arrest of Delhi's deputy CM

Sambhal News: दिल्ली के डिप्टी सीएम की गिरफ्तारी के विरोध में कलेक्ट्रेट पर जुटे आप पदाधिकारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
AAP officials gathered at the collectorate to protest against the arrest of Delhi's deputy CM
बहजोई। दिल्ली के डिप्टी सीएम व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के दूसरे मंत्रियों व पार्षदों की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सचिन कुमार एडवोकेट समेत दूसरे पदाधिकारी बड़ा मैदान के निकट एकत्र हुए और कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट के बाहर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर विनय कुमार मिश्रा को सौंपा। इसमें बताया गया कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री मनीष सिसौदिया एवं अन्य पार्टी के मंत्रियों की फर्जी मामले में गिरफ्तारी कराए जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया है। इनका कहना है कि दिल्ली के बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले आप के शिक्षा मंत्री को गिरफ्तार कराकर भाजपा ने साबित कर दिया है कि वह आप के सिद्घांतों व बढ़ती लोकप्रियता से किस कदर भयभीत है। भाजपा की तानाशाही चरम पर है।
विज्ञापन

इस प्रकार के असंवैधानिक कृत्य आप बर्दाश्त नहीं करेगी। जांच एजेंसियां सरकार के दवाब में काम कर रही हैं। पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही दिल्ली के शिक्षा मंत्री समेत दूसरे मंत्रियों व पार्षदों को रिहा करते हुए बेबुनियाद आरोपों से बरी किया जाए। इस दौरान मुकेश कुमार, मोहम्मद कासिफ खान, हाजी ऐहतशाम, शहजाद खां, शाहिद मंसूर आलम, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed