फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Aadhol defeated Karchali by 20 runs

Sambhal News: आढ़ोल ने करछली को 20 रनों से हराया

Thu, 13 Feb 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 13 Feb 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Aadhol defeated Karchali by 20 runs
सरायतरीन। गांव चंदनकटी मौजा में बालाजी क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट में दूसरे दिन करछली और आढ़ोल के बीच मैच खेला गया। आढ़ोल ने करछली को 20 रनों से हराकर जीत दर्ज की। आढ़ोल की ओर से शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने पर मोहित को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

करछली ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। आढ़ोल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 125 रन का स्कोर बनाया। जिसमें मोहित ने 18 गेंद पर दो चौके और तीन छक्के की मदद से 36 रन की शानदार पारी खेली। करछली की ओर से तीन ओवर में 12 रन देकर प्रमोद ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाबी पारी खेलने उतरी करछली की टीम 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 105 रन ही बना सकी। आलम ने 18 गेंद पर दो छक्के की मदद से 23 रन बनाए। मोहित ने तीन ओवर में 18 रन देखकर तीन विकेट हासिल कर शानदार गेंदबाजी की। इस तरह आढ़ोल ने करछली को 20 रन से हराकर मैच जीत लिया। बालाजी क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट कमेटी के उपाध्यक्ष आकाश यादव के द्वारा शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजी करने पर मोहित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ग्राम प्रधान राजपाल सिंह, कमेटी के अध्यक्ष समर पाल, चंद्रभान सिंह, हरेंद्र सिंह, जितेंद्र कुमार, शिव नारायण, आकाश यादव, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. सत्यभान सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed