फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   aadhar card problem in sambhal

आधार कार्ड बनाने के विशेष अभियान के दिन ही संभल डाकघर की मशीन हुई खराब, मायूस लौटे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
aadhar card problem in sambhal
संभल। संभल के डाकघर की आधार कार्ड बनाने वाली मशीन गुरुवार को तकनीकी खराबी के कारण नहीं चल सकी। लोग बिना आधार कार्ड बनवाए घरों को मायूस लौट गए। यह खराबी गुरुवार की सुबह आई। जहां एक ओर विशेष अभियान चलाकर आधार कार्ड बनाए जाने थे वहीं मशीन में तकनीकी खराबी होने से अभियान अधूरा रह गया।
विज्ञापन

गुरुवार को विशेष अभियान के अंतर्गत आधार कार्ड बनाए जाने थे लेकिन मशीन सुबह के समय 15 मिनट तक ही चल सकी। इस दौरान सात आधार कार्ड बनाए गए। इसके बाद तकनीकी समस्या आ गई। फिर कोई आधार कार्ड नहीं बन सका। जो लोग सुबह से ही डाकघर पर कतार लगाए खड़े उन्हें मायूसी हुई। दोपहर तक मशीन के दुरुस्त होने का इंतजार किया लेकिन मशीन की तकनीकी समस्या में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद लोग मायूस होकर घरों के लिए लौट गए। डाकघर के लिपिक साकिन हुसैन ने बताया कि मशीन में नेटवर्क की समस्या आ गई थी। जिसको सुधार करने का प्रयास किया लेकिन नेटवर्क की समस्या में सुधार नहीं हो सका। इसके लिए आला अधिकारियों को अवगत करा दिया है। शुक्रवार को उन लोगों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे जिन्हें टोकन गुरुवार को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed