{"_id":"57c883714f1c1ba4242cb8cd","slug":"aadha-ganta-deri-se-parikha","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्य कक्ष में प्रश्नपत्र बंद, आधा घंटे देरी से शुरू हुई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचार्य कक्ष में प्रश्नपत्र बंद, आधा घंटे देरी से शुरू हुई परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
Updated Fri, 02 Sep 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय डिग्री कालेज में पर्यावरण विज्ञान की परीक्षा सुबह नौ बजे से शुरू होनी थी। बीएससी, बीए और बीकॉंम प्रथम वर्ष के परीक्षार्थी सुबह साढ़े आठ बजे से पहुंचना शुरू हो गए थे। लेकिन, तब तक कालेज में परीक्षा संबंधी व्यवस्था नहीं हो सकी थी। शिक्षक डा. राष्ट्रवर्धन समेत कई शिक्षकों ने परीक्षा शुरू कराने के लिए व्यवस्था की लेकिन प्रश्न पत्र न मिलने की वजह से परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सकी। इस पर डा. राष्ट्रवर्धन ने फोन पर प्राचार्य से वार्ता की।
उस समय प्राचार्य रास्ते में थे। वे जब पहुंचे तब परीक्षा शुरू हुई। कालेज के शिक्षकों और कर्मचारियों से जानकारी मिली की प्रचार्य डा. अश्वनी कुमारी शर्मा बुधवार को सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। नए प्राचार्य के तौर पर डा. योगेश कुमार को कार्यभार सौंपा गया है। उन्होंने बुधवार को ज्वाइन करते ही कालेज में ताले बदलवा दिए। प्रश्नपत्र वाले कक्ष की चाबी उनके ही पास थी। इसलिए चाबी का इंतजार करना पड़ा।
मैंने बुधवार को ही ज्वाइन किया है। पहला दिन था इसलिए व्यवस्था में वक्त लगा। विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए पूरा समय दिया गया है। किसी परीक्षार्थी का कोई नुकसान नहीं हुआ है। आगे की परीक्षाएं सुचारु तरीके से चलेंगी।-डा. योगेश कुमार, प्राचार्य।