फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal: person who shared anti-India video was arrested, his mobile was confiscated, he was sent to jail

Sambhal: भारत विरोधी वीडियो शेयर करने वाला गिरफ्तार, मोबाइल कब्जे में लिया... भेजा गया जेल

Sun, 11 May 2025 11:56 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 11 May 2025 11:56 PM IST
सार

संभल पुलिस ने गांव मुकर्रबपुर निवासी जमात अली को सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित और भारत विरोधी वीडियो शेयर व लाइक करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसने अपनी फेसबुक आईडी से वायुसेना, राफेल विमान और पायलट के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो शेयर किए थे। पुलिस ने आरोपी को मोबाइल टावर के पास से पकड़ा और उसका मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू की। 

विज्ञापन
Sambhal: person who shared anti-India video was arrested, his mobile was confiscated, he was sent to jail
देश विरोधी पोस्ट शेयर वाला आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

हजरत नगर गढ़ी पुलिस ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित वीडियो शेयर और लाइक करने वाले आरोपी जमात अली को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन


आरोपी ने अपने फेसबुक आईडी से भारत विरोधी वीडियो शेयर किए थे। गांव मुकर्रबपुर के जमात अली ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर जमात अली नाम से आईडी बनाई हुई हैं। उसने शनिवार को अपनी फेसबुक आईडी से सउदी अरब के साकिब राजा की फेसबुक आईडी पर प्रेषित भारत विरोधी वीडियो को शेयर किया।
विज्ञापन


उसके द्वारा भारत के लड़ाकू विमान राफेल को मार गिराने, उसके पायलट को बंदी बनाने और अभिनंदन पार्ट-2 वेलकम करने और भारत सेना और भारतीय पायलट के लिए अपशब्द कहने वाले पाकिस्तानी न्यूज चैनल की वीडियो अपनी फेसबुक आईडी से शेयर और लाइक की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गांव के मोबाइल टावर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके मोबाइल को भी कब्जे में लिया है। उसकी फेसबुक आईडी चेक की गई तो सामने आया कि वह काफी समय से पाकिस्तानी समर्थित और भारत विरोधी पोस्ट शेयर और लाइक कर रहा था।

जिससे क्षेत्र के लोगाें में उसके खिलाफ आक्रोश पनप रहा था। रविवार को एसआई धीरेंद्र सिंह ने उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 152 के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कराई। इससे पहले बहजोई में भी एक युवक ने पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट शेयर की। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

चीनी प्रोडक्ट का व्यापारियों ने किया बहिष्कार
भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच चीन का पड़ोसी मुल्क का साथ देने के फैसले पर व्यापारियों ने नाराजगी जाहिर की। रविवार को मोहल्ला महाजन के चौराहे पर चीनी प्रोडक्ट का विरोध किया और दोनों देशों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही व्यापार मंडल ने चीन के सामान का पूर्ण बहिष्कार करने का संकल्प भी लिया। 

रविवार को अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी व सदस्य मोहल्ला महाजन के चौराहे पर एकत्रित हुए। जहां उन्होंने पाकिस्तान के चैनलों और चीनी के प्रोडक्ट का बहिष्कार लिखे बैनर अपने हाथों में लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

संगठन के नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय ने बताया कि भारत की रक्षा एवं सम्मान के लिए हमें कोई भी कुर्बानी देनी पड़ी तो हम पीछे हटने वाले नहीं है। चीन को यह समझ लेना चाहिए की भारत की जनता देश के विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।

नगर अध्यक्ष ने बताया कि जरूरी नहीं कि देशभक्ति सरहद पर जाकर ही दिखाई जाए, हम चीनी प्रोडक्ट का विरोध करके भी देशभक्ति दिखा सकते हैं। वहीं संगठन के युवा प्रदेश मंत्री शाह आलम मंसूरी ने बताया कि सबसे ज्यादा पाकिस्तान की मदद करने वाला देश चीन है। जबकि हिंदुस्तान में चीन के प्रोडक्ट खूब धड़ल्ले से बिक रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed