{"_id":"6a04e04228831a42a40295f9","slug":"a-youth-from-chandausi-was-stabbed-to-death-in-broad-daylight-in-chandigarh-sambhal-news-c-204-1-chn1003-129270-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चंदौसी के युवक की चंडीगढ़ में दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चंदौसी के युवक की चंडीगढ़ में दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर हत्या
Thu, 14 May 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 14 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। नगर के मोहल्ला डहरिया के रहने वाले युवक की मंगलवार को चंडीगढ़ में दिनदहाड़े चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक पिछले 10 साल से अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ चंडीगढ़ में रहकर मेहनत मजदूरी करता था।
मोहल्ला डहरिया निवासी सूरज (18) पिछले 10 साल से पिता मुकेश, मां राजवाला, जुड़वां भाई धीरज, बुआ, ताऊ व चाचा के साथ रहकर एक दुकान पर मेहनत मजदूरी कर रहा था। चंदौसी रह रही ताई विमला देवी ने बताया कि सूरज चंडीगढ़ स्टेशन के सामने एक दुकान पर मजदूरी करता था। मंगलवार की शाम दुकान से लौटते समय बाइक सवार चार-पांच युवकों ने सूरज को घेर लिया और मारपीट करते हुए चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी और आराम से भाग गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर चंदौसी स्थित घर पर करीबियों को आना जाना लगा हुआ है।
बहन बोली : यूपी में अगर थप्पड़ भी मार देता तो पुलिस सिखा देती सबक
चंदौसी। चंडीगढ़ में मंगलवार को दिनदहाड़े चाकुओं से गाेदकर चंदौसी के युवक सूरज की हत्या करने के मामले में परिवार के लोगों में चंडीगढ़ पुलिस को लेकर नाराजगी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पिता ने दिनदहाड़े बेटे की हत्या को लेकर पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं। वहीं कहा कि हत्याकांड को चार लोग अंजाम दे रहे थे लेकिन स्थानीय लोग व राहगीर मूकदर्शक बने रहे। वहीं रिश्ते की बहन का कहना है कि चंडीगढ़ की पुलिस उनकी सुन नहीं रही है। अगर उनकी यूपी में कोई थप्पड़ भी मार देता तो पुलिस उसे सबक सिखाती।