फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A youth burnt in a fire died during treatment in Meerut hospital

Sambhal News: आग से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मेरठ के अस्पताल में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
A youth burnt in a fire died during treatment in Meerut hospital
चंदौसी। शादी के मंडप में आग से झुलसे युवक की उपचार के दौरान मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई। युवक की मौत होने से परिवार में चीख पुकार मची हुई है। मामला मौलागढ़ शिव मंदिर मार्ग का है। इस मामले में सिलिंडर लीक होने से लगी आग ने घर में रखे पेट्रोल के ड्रमो के कारण विकराल रूप ले लिया था।
विज्ञापन

बता दें कि 29 मई की सुबह 9.30 बजे मौलागढ़ शिव मंदिर मार्ग पर राजेश गौतम के पुत्र कुलदीप की शादी के मंडप को लेकर मकान की गैलरी में भोजन पकाया जा रहा था। तभी अचानक सिलिंडर से गैस लीक होने पर आग लग गई थी। कुछ ही देर में आग गैलरी के बराबर बने कमरे में रखे पेट्रोल के ड्रमों तक पहुंच गई। जिसके बाद ड्रमों ने आग पकड़ ली। जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया था।
विज्ञापन

आग बुझाने में राजेश का बड़ा पुत्र विवेक (34) बुरी तरह झुलस गया था। विवेक का मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां शुक्रवार की रात उपचार के दौरान विवेक ने दम तोड़ दिया। शाम को शव घर पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
आग से पड़ोसी का मकान को भी पहुंची क्षति
आग की घटना को लेकर पड़ोसी विनीत सैनी पुत्र तेजपाल सिंह के मकान को भी क्षति पहुंची। जिससे विनीत सेनी की ओर से कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उनकी तहरीर पुलिस ने 4 नामजद सहित 8 से 10 अज्ञात के विरुद्ध 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम व अन्य धाराओं मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। वहीं इस मामले में सप्लाई विभाग की ओर से घर में रखे पेट्रोल के सैंपल मुरादाबाद विधि विज्ञान प्रयोगाशाला भेजे गए। आपूर्ति निरीक्षक ललित कुमार ने बताया कि अभी रिपोर्ट नहीं आयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed