फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A young man who had come to take a bath in the Ganga with his family drowned and died.

Sambhal News: परिवार संग गंगा स्नान करने आए युवक की डूबकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
A young man who had come to take a bath in the Ganga with his family drowned and died.
मृतक जतनवीर का फाइल फोटो। - फोटो : mathura
जुनावई(संभल)। कस्बे के असदपुर गंगा घाट पर बुधवार सुबह नहा रहा एक युवक गंगा के गहरे पानी में जाकर डूब गया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने उसे गंगा से बाहर निकाला। इसके बाद उसे सीएचसी में उपचार के लिए ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान जतनवीर (27) निवासी गांव गढ़ी खानपुर थाना इस्लामनगर के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि युवक परिवार संग कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए आया था।
विज्ञापन

बदायूं जिले के थाना इस्लामनगर के गांव गढ़ी खानपुर निवासी जसवंत के बेटे जतनवीर अपने परिवार और गांव के लोगों के साथ कार्तिक पूर्णिमा पर जुनावई के असदपुर गंगा घाट पर स्नान के लिए बुधवार को आए थे। सुबह करीब 11 बजे वह अपने परिवार व गांव के ही साथी आदिल के साथ गंगा में स्नान कर रहे थे। तभी वह अपने साथी आदिल के साथ बैरिकेडिंग से करीब 200 मीटर दूर गहरे पानी में पहुंचकर डुबकियां लगाने लगा। थोड़ी ही देर में वह डूबने लगा।
विज्ञापन

यह देखकर आदिल जोर-जोर से चिल्लाने लगा। तभी अन्य लोगों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ कर उसे बचाने का भी प्रयास किया। लेकिन जब तक वह और गहरे पानी में चला गया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक के डूबने की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने पर आई पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर युवक की तलाश कराना शुरू करवाया। करीब डेढ़ घंटे बाद गोताखोरों ने युवक को गंगा से बाहर निकाला। यहां से उसे उपचार दिलाने के लिए सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक अपने पीछे मां राममूर्ति, पत्नी गुड़िया, बेटा कुनाल व सूर्यांश को अकेला छोड़ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
--------
युवक के डूबने की सूचना पुलिस को देरी से मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कुछ ही देर में तलाश करा कर युवक को बाहर निकाल लिया। तब तक देर हो चुकी थी। यदि समय से सूचना मिलती तो शायद युवक की जान बच सकती थी।
-अनुकृति शर्मा, एएसपी दक्षिणी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed