फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A young man who came to meet his girlfriend was taken hostage, the Panchayat got the marriage done.

Sambhal News: प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक बंधक बनाया, पंचायत ने निकाह कराया

Thu, 20 Jun 2024 05:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 20 Jun 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
A young man who came to meet his girlfriend was taken hostage, the Panchayat got the marriage done.
सरायतरीन (संभल)। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे युवक को युवती के परिजनों ने पहले बंधक बनाया। बाद में पंचायत के फरमान पर युवक से बेटी का निकाह कर दामाद बना लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का पड़ोस की युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सोमवार की रात करीब 12:30 बजे युवक प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। आहट होने पर युवती के परिजन जाग गए और प्रेमी युगल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। युवती के परिजनों ने युवक को बंधक बनाने के बाद उसके परिजनों को जानकारी दे दी। मंगलवार की सुबह पंचायत बैठी तो निकाह का फरमान सुना दिया। जिस पर युवती के परिजन सहमत हो गए, लेकिन युवक के परिजनों ने निकाह से इन्कार कर दिया। देर शाम युवती पक्ष ने कार्रवाई की बात कही तो युवक के परिजन निकाह के लिए मान गए। देर रात दोनों पक्षों की सहमति बनने के बाद परिजन और बिरादरी के जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में प्रेमी युगल का निकाह करा दिया गया। हालांकि पंचायत ने विदाई दो माह बाद करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

20 घंटे तक बंधक रहा युवक
युवती के परिजनों ने प्रेमी युवक को सोमवार की रात पकड़कर बंधक बना लिया था। मंगलवार की सुबह दोनों पक्षों की पंचायत बैठी। लेकिन युवती के परिजनों ने युवक को बंधनमुक्त नहीं किया। मंगलवार की रात दोनों पक्षों की निकाह की सहमति बनने के बाद युवक को करीब 20 घंटे बाद बंधनमुक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
प्रेमिका से मिलने गए युवक को बंधक बनाने और पंचायत के फरमान पर प्रेमी युगल का निकाह कराने के मामले की मुझे कोई जानकारी नहीं है। यदि शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई करेंगे। - संत कुमार, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed