{"_id":"694459cec70c20896803232c","slug":"a-young-man-was-beaten-stripped-and-left-in-the-market-over-a-transaction-dispute-sambhal-news-c-204-1-chn1011-125319-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: लेनदेन के विवाद में युवक को \nपीटा, निर्वस्त्र कर बाजार में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: लेनदेन के विवाद में युवक को पीटा, निर्वस्त्र कर बाजार में छोड़ा
विज्ञापन
चंदौसी। रुपयों के लेनदेन को लेकर शहर में एक युवक को कमरे में बंद कर जमकर पीटा गया। इसके बाद उसे पूरी तरह से निर्वस्त्र कर बाजार में छोड़ दिया।
इस मामले में युवक की भाभी की ओर से कोतवाली में नामजद तहरीर दी गई है। हालांकि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। घटना समूचे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला की ओर से कोतवाली में दी गई तहरीर के अनुसार उसके पति का बिरादरी के ही दूसरे व्यक्ति के साथ साझे में व्यापार चल रहा है। यह व्यक्ति पति से बेईमानी करना चाहता है। वह पति से रंजिश मानता है। महिला का आरोप है कि बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे उसका देवर बाजार गया था।
उसे रास्ते से ही आरोपी और उसका साथी बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गए और एक कमरे में ले जाकर बंधक बना लिया। कहा कि देवर को निर्वस्त्र कर उसके साथ मारपीट की गई। पता चलने पर जब वह अपने देवर को बचाने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई।
विज्ञापन
युवक को एक घंटे तक बंधक बनाकर पीटने के बाद निर्वस्त्र ही घर से निकाल दिया। एक जलेबी विक्रेता से अंगोछा लेकर खुद को ढंका और घर पहुंचा। कोतवाली प्रभारी अनुज तोमर ने बताया कि अभी मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी सच्चाई सामने आएगी उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।