{"_id":"69c6e636c9d6d67cbb077d08","slug":"a-young-man-lured-a-girl-away-threatened-her-when-she-protested-and-filed-a-case-against-four-people-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-133572-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: युवती को बहलाकर ले गया युवक, विरोध पर दी धमकी, चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: युवती को बहलाकर ले गया युवक, विरोध पर दी धमकी, चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को गांव का ही एक युवक अपने परिजनों के सहयोग से 19 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर ले गया। परिजनों द्वारा शिकायत करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता का आरोप है कि एक युवक अपने परिजनों के साथ मिलकर उनकी 19 वर्षीय बेटी को उस समय बहला-फुसलाकर ले गया, जब घर पर कोई मौजूद नहीं था। देर शाम बेटी के घर न लौटने पर परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
इसके बाद पीड़ित पिता अपनी पत्नी के साथ युवक के घर पहुंचे और मामले की शिकायत की। आरोप है कि इस दौरान युवक के परिजनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गए। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, जिन्हें देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से हट गए।
विज्ञापन
पीड़ित द्वारा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। थाना प्रभारी उमेश कुमार सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव हसनपुर मुनजब्ता निवासी सुरेंद्र, उसके सगे भाई कपिल, सचिन और सचिन की पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।