फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A young man injured in a road accident died during treatment

Sambhal News: सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

Mon, 10 Mar 2025 12:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 10 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
A young man injured in a road accident died during treatment
मढ़न(संभल)।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र में गांव तेलीपुरा के निकट शुक्रवार रात सड़क हादसे में घायल सचिन शर्मा (42) निवासी देहरी जग्गू की उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। असमोली थाना क्षेत्र के गांव देहरी जग्गू निवासी सचिन शर्मा शुक्रवार की देर शाम मुरादाबाद के रतनपुर स्थित सीएल गुप्ता फैक्टरी में काम कर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बाइक लेकर गांव तेलीपुरा से गांव देहरी को जाने वाले मोड़ के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत हो गई। जिसमें सचिन गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन घायल को आनन-फानन में सचिन को मुरादाबाद स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार चल रहा था। रविवार सुबह उपचार के दौरान सचिन शर्मा की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार दोपहर युवक का शव गांव लाया गया। गमगीन माहौल में सचिन के शव का ब्रजघाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। सचिन ने अपने पीछे एक बेटी और दो बेटे छोड़े हैं। वहीं, परिजनों व पत्नी दया शर्मा का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed