फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A young man entered the house of a teenager due to a love affair and beat her up.

Sambhal News: प्रेम प्रसंग के चलते किशोरी के घर में घुसे युवक ने की मारपीट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
A young man entered the house of a teenager due to a love affair and beat her up.
बबराला। थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक एक मकान का गेट खुलवाकर घर में घुस आया और गाली-गलौज करने लगा। घर में मौजूद किशोर ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। आवाज सुनकर लोग जाग गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन

घटना को लेकर थाने पहुंची महिला ने बताया कि उसकी करीब 14 वर्षीय बेटी को पड़ोस में रहने वाला एक युवक काफी समय से परेशान कर रहा है। इसे लेकर परिवार पिछले एक वर्ष से दहशत के साये में जी रहा है।
विज्ञापन

महिला के अनुसार, रविवार रात करीब ढाई बजे युवक ने किशोरी को फोन कर मकान का दरवाजा खुलवाया और घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान किशोरी के भाई ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। महिला का कहना है कि इस तरह की घटनाएं कई बार हो चुकी हैं, जिससे पूरा परिवार मानसिक प्रताड़ना झेल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि रविवार दोपहर जब वह शिकायत लेकर बबराला थाने पहुंची तो एक पुलिसकर्मी ने उल्टा उसे ही फटकार दिया। महिला का कहना है कि उसका परिवार करीब एक साल से भय के माहौल में जी रहा है, लेकिन पुलिस की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
थाना प्रभारी सौरभ त्यागी ने बताया कि महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed