{"_id":"691cced6283566615f0df2c5","slug":"a-young-man-died-after-slipping-and-falling-while-trying-to-board-a-moving-train-sambhal-news-c-204-1-chn1001-124547-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में पैर फिसलने से गिरा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में पैर फिसलने से गिरा युवक, मौत
विज्ञापन
मृतक रोहित का फाइल फोटो: स्रोत- परिजन
बबराला(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर खागी निवासी युवक ट्रेन में चढ़ते समय नीचे गिर गया। चंद सेकेंड में ही युवक का शरीर कई टुकड़ों में बंट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने देखा तो इसकी सूचना जीआरपी को दी। ट्रेन निकलने के बाद रेलवे पुलिस ने शव के टुकड़े इकट्ठे कराए और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह अपनी बहन की शादी के कार्ड बांटने रिश्तेदारी में अलीगढ़ जा रहा था। घटना की जानकारी होने पर परिजन व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे।
बबराला क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर खागी निवासी रोहित (24) का परिवार कई दशकों से हरियाणा के पानीपत में चाट पकौड़ी का ठेला लगाता है। रोहित गांव में बहन की शादी करने के लिए एक सप्ताह पहले परिवार के साथ ही यहां आया हुआ था। शादी छह दिसंबर को है। लोगों ने बताया कि मंगलवार को रोहित अपने गांव से बाइक पर बबराला रेलवे स्टेशन पर अपने साथी के साथ आया था, उसे अलीगढ़ जाना था।
रेलवे फाटक संख्या 58बी के पास उसे ट्रेन अलीगढ़ की ओर जाती दिखाई दी तो वह बाइक से उतरकर चलती ट्रेन संख्या 54354 में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। उसी समय पैर फिसल गया और वह चलती ट्रेन के नीचे आ गिरा। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही ट्रेन से कटकर सिर व धड़ अलग हो गया और शरीर कई हिस्सों में कट गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव के टुकड़ों को इकट्ठा किया और परिजनों की मौजूदगी में शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।