{"_id":"68f2aa8a9c11e9be5f0bf6aa","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-a-cattle-shed-sambhal-news-c-204-1-chn1003-123814-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: युवक ने पशुशाला में फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: युवक ने पशुशाला में फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन
बबराला(संभल)। थाना क्षेत्र के गांव सैजना अहरान के रहने वाले युवक सतीश (25) ने घरेलू क्लेश के चलते पशुशाला में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत के बाद परिवार कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया। सतीश के परिवार के ही ग्राम प्रधान किशन गोपाल ने बताया कि दो माह पहले सतीश की पत्नी अपने मायके चली गई थी। शुक्रवार सुबह सतीश अपनी पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल जाने की तैयारी में था, लेकिन सुबह नौ बजे के करीब अचानक पशुशाला में टीन शेड में लगे लोहे के पाइप में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मचा गया। पत्नी भी मौत की खबर के बाद रोती बिलखती हुई ससुराल पहुंची।
परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के युवक के शव का अंतिम संस्कार राजघाट गंगा घाट पर कर दिया। सतीश अपने पीछे एक तीन वर्षीय बेटे लवकुश, पत्नी अमलेश, मां हेमवती व अन्य परिजनों को रोता बिलखता छोड़ गया। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली है।