{"_id":"6903bb02bd147a2c2207096f","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-consuming-poison-due-to-domestic-dispute-sambhal-news-c-204-1-chn1001-124067-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: घरेलू कलह में युवक ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: घरेलू कलह में युवक ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन
गुन्नौर(संभल)। गांव शाहपुर निवासी अनेक पाल (21) ने बुधवार को घरेलू क्लेश के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन उसे गंभीर हालत में अलीगढ़ उपचार के लिए ले गए। जहां युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर का रहने वाले पूरन का पुत्र अनेक पाल बीते कुछ समय से पारिवारिक विवाद के चलते तनाव में था। करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी, लेकिन दो माह पहले पत्नी मायके चली गई थी। बुधवार दोपहर लगभग दो बजे अनेक पाल ने किसी बात से आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन तुरंत ही उसे उपचार के लिए सीएचसी ले गए। यहां हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे अलीगढ़ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
अलीगढ़ में देर शाम उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों के कहने पर पुलिस ने युवक को पोस्टमार्टम करवाया। बृहस्पतिवार को शव का ईशमपुर गंगा घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। अनेकपाल चार भाइयों में सबसे छोटा था। गुन्नौर कोतवाली प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि परिजनों ने इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है।