फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A young man and five children were injured due to the fall of the verandah of the house

घर के बरामदे का लिंटर गिरने से एक युवक और पांच बच्चे चोटिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
A young man and five children were injured due to the fall of the verandah of the house
बहजोई। घर के बरामदे का लिंटर गिरने से एक युवक व पांच बच्चे चोटिल हो गए। चोटिल युवक समेत सभी बालकों का अस्पताल में उपचार कराया गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और हादसे की जानकारी ली। इस बीच लिंटर के मलबे के नीचे दबने से एक बाइक समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

7 जून की रात कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊ-कठैर में एक परिवार का युवक व पांच बच्चे एक घर के बरामदे की छत पर सोए थे। रात करीब एक बजे बरामदे का लिंटर गिर गया और बरामदे की छत पर सोए युवक आकाश पुत्र चंद्रपाल समेेत कैलाश के बच्चे नितिन, बबली, निधि, रूबी व पायल चोटिल हो गए। आनन-फानन सभी चोटिलों को पहले गांव के ही एक निजी चिकित्सक के पास लेकर जाकर उपचार कराया गया। बाद में सभी चोटिलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चोटिल युवक समेत सभी बालकों का उपचार किया गया। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और हादसे की जानकारी ली।
विज्ञापन

इस बीच आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। परिवार वालों के मुताबिक रात में अचानक घर के बरामदे का लिंटर गिर गया और उसी लिंटर के साथ छत पर सोए हुए युवक समेत सभी बालक जमीन पर आ गिरे और चोटिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed