{"_id":"696bece19ebef4c8f90903ed","slug":"a-woman-lay-down-on-the-railway-tracks-after-an-argument-with-her-younger-sister-sambhal-news-c-204-1-chn1001-126106-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: छोटी बहन से झगड़े के बाद \nरेलवे ट्रैक पर लेटी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: छोटी बहन से झगड़े के बाद रेलवे ट्रैक पर लेटी महिला
Sun, 18 Jan 2026 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। छोटी बहन द्वारा पति को बेइज्जत किए जाने के बाद झगड़ा करने से आहत महिला आत्महत्या के इरादे से रेलवे ट्रैक पर जा लेटी। चंद मिनट बाद ही ट्रेन आने वाली थी, लेकिन जीआरपी के सिपाहियों की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने महिला को ट्रैक से उठाकर उसकी जान बचा ली। अपनों के सताए जाने से परेशान होकर खुदकुशी करने आई चार बच्चों की मां स्टेशन पर काफी देर तक बिलखती रही।
जीआरपी थाना प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर जीआरपी के सिपाही गुड्डू और महिला आरक्षी अर्चना देवी गश्त पर थे।
तभी उन्हें जानकारी मिली कि जीआरपी थाने से आगे अलीगढ़ रेलवे ट्रैक पर एक महिला आत्महत्या करने के इरादे से लेट गई है। इस पर दोनों तुरंत रेलवे ट्रैक पर दौड़ कर गए और महिला को रेलवे ट्रैक से हटाकर जीआरपी थाने लेकर आए।
पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने पति व बच्चों सहित अपनी मां के घर बहजोई बस अड्डे के पास रहती है। उसकी छोटी बहन भी मायके में ही रहती है। शनिवार की दोपहर उसकी छोटी बहन ने महिला के पति के बेलन मार दिया।
विज्ञापन
साथ ही झगड़ा करने लगी। इस बात से नाराज होकर वह रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटने के लिए आ गई। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि महिला को समझाया बुझाया गया और बाद में उसके परिजनों को बुलाकर महिला को उनके सुपुर्द कर दिया गया।