{"_id":"67c4abec42ccafa9b90fbd3a","slug":"a-woman-is-making-rounds-of-officers-to-get-the-encroachment-in-front-of-her-house-removed-sambhal-news-c-204-1-chn1003-118079-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: घर के आगे अतिक्रमण हटवाने को अफसरों के चक्कर काट रही महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: घर के आगे अतिक्रमण हटवाने को अफसरों के चक्कर काट रही महिला
Mon, 03 Mar 2025 12:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी। थाना बनियाठेर के मुरादाबाद रोड स्थित चंदौसी ग्रीन्स कॉलोनी में घर के आगे धर्म स्थल का निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया गया। एसडीएम के आदेश के बावजूद अतिक्रमण हटाया नहीं गया है। अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर महिला समेत अन्य काॅलोनी वासी अफसरों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। पीड़ित महिला ने डीएम को शिकायतीपत्र भेज कर मदद की गुहार लगाई है।
चंदौसी ग्रीन्स काॅलोनी निवासी पीड़िता नितेश कुमारी पाण्डेय ने डीएम को दिए शिकायतीपत्र में कहा कि उसके पति फौज में हैं। उसके घर के सामने पार्क के मेनगेट पर कुछ लोगों ने रातों रात धर्म स्थल निर्माण कराकर अतिक्रमण कर लिया है। इतना ही नहीं विरोध करने पर वह लोग पिछले एक वर्ष से उसे व उसके परिवार का मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न कर रहे हैं। कई बार इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई। दो अगस्त 2024 को एसडीएम कोर्ट में अपील की थी। एसडीएम ने पार्क के आगे अतिक्रमण को गैरकानूनी पाया और अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। लेकिन अभी तक अतिक्रमण हटाया नहीं गया है। अतिक्रमण को ध्वस्त करा कर निजात दिलाई जाए।