फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   a weak ago he had tried to run away from home

हफ्ते भर पहले भी घर से भगाने की कोशिश की गई थी

Mon, 22 Jan 2018 12:46 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Mon, 22 Jan 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
a weak ago he had tried to run away from home
गवां चौकी इचार्ज का घेराव करते कस्बे के लोग। - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित महिला निरुपमा का का आरोप है कि सप्ताह भर पहले भी उसके घर में मारपीट कर उसे घर से भगाने की कोशिश की थी। पुलिस पूरी तरह से सत्ता के दबाव में है, मेरी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी, जिससे उनके हौसले बुलंद है। 
विज्ञापन


आरोप है कि रविवार शाम करीब चार बजे राजेंद्र सिंह, फौजी सिंह, उसका पुत्र नरायण तथा दानवीर, चंद्रपाल, शिशुपाल, नेकपाल, बलवीर व बीस अन्य अज्ञात लोगों ने उसके घर में घुसकर मारपीट की, और जेवर लूट लिए। पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन सत्ता पक्ष के समर्थकों का हंगामा नहीं थमा। निरुपमा देवी के घर में आग लगा दी गई। जिससे कस्बे में खलबली मच गई। पुलिस सिर्फ तमाशाई की भूमिका में दिखी। यह देखकर पूरे कस्बे में ही आक्रोश फैल गया। सभी व्यापारियों, दुकानदारों ने मार्केट को बंद कर दिया। 
विज्ञापन



आक्रोशित लोगों ने पुलिस चौकी गवां जाकर जमकर हंगामा किया। भाजपा विधायक अजित कुमार राजू का पुतला फूंक कर उनके खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की। थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। विधायक के इशारे पर पुलिस पर जबरन मकान पर कब्जा कराने का आरोप लगाया। नगर पंचायत अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, समाजसेवी विपिन शर्मा आदि के काफी समझाने बुझाने के बाद देर शाम लोग शांत हुए। निरुपमा देवी ने उपरोक्त सात लोगों को नामजद व 20 अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट, महिलाओं से अभद्रता, आगजनी आदि का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed