फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A tilted pillar in Sirsi is inviting accidents, people are worried.

Sambhal News: सिरसी में झुका खंभा दे रहा हादसों को दावत, लोग परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
A tilted pillar in Sirsi is inviting accidents, people are worried.
सिरसी के मोहल्ला शर्की रेलवे स्टेशन के नजदीक बल्ली और रस्सी के सहारे रूका टूटा पोल। संवाद - फोटो : बिछिया बाजार में मकान से अजगर का रेस्क्यू करता वनकर्मी।
सिरसी। सिरसी के मोहल्ला शर्की में रेलवे स्टेशन के निकट गली में लगा हुआ बिजली का पोल कई महीनों से एक ओर को झुका हुआ है। इससे हादसे का डर बना हुआ है। खंभा लकड़ी की बल्ली और रस्सी के सहारे रुका हुआ है। इसकी शिकायत कई बार लोगों ने की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

लोगों कहना है कि सोमवार की शाम अचानक से बंदरों ने खंभे को जोर से हिला दिया, जिससे पोल टूटकर मकान और दुकान के छज्जे पर टिक गया। उस समय बच्चे वहीं पर खेल रहे थे। गनीमत रही कि खंभा छज्जे पर टिक गया, वर्ना हादसा हो सकता था। लोगों ने तुरंत लकड़ी की बल्लियां लगाकर और रस्सी बांधकर खंभे को रोका। इसकी जानकारी बिजली कर्मचारियों को दी। इस खंभे से छह कनेक्शन उपभोक्ताओं के घर जा रहे हैं।
विज्ञापन

जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार, नजीर अब्बास, मीनू ने बताया कि इस खंभे से छह कनेक्शन जा रहे हैं। खंभा पहले से ही झुका हुआ था। आज बंदरों ने इसे हिला दिया। इससे खंभा एक ओर झुककर गिरने लगा। लेकिन मोहल्ले के लोगों ने इसे रस्सी बांधकर रोका। इस संबंध में जेई रोहित कुमार ने बताया कि पहले से इसकी जानकारी नहीं है। न ही किसी ने फोन किया है। अब इसे दिखवा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed