{"_id":"687565cd684c61d1590271b2","slug":"a-teenager-hurt-by-molestation-committed-suicide-by-hanging-herself-sambhal-news-c-204-1-chn1003-121498-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: छेड़खानी से आहत किशोरी ने फंदा लगा कर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: छेड़खानी से आहत किशोरी ने फंदा लगा कर दे दी जान
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी से आहत 15 वर्षीय किशोरी ने दुपट्टे का फंदा लगा कर जान दे दी। किशोरी के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। किशोरी के दो भाई दिल्ली में रहकर काम करते हैं। उनके आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
एक गांव निवासी किशोरी के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। किशोरी के चार भाई हैं और एक बड़ी बहन है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। दो भाई दिल्ली में रहते हैं। किशोरी गांव में अपने एक भाई के परिवार के साथ रह रही थी। किशोरी के तहेरे भाई ने बताया कि बीते दिन किशोरी अपनी भाभी के साथ पड़ोस के गांव सामान खरीदने गई थीं। दोनों जरीफनगर थाने के नजदीक टेंपो में बैठी थीं। उसी समय एक युवक ने किशोरी के साथ छेड़खानी की। परिवार के लोगों ने शाम को युवक के घर शिकायत की। इससे नाराज रात के समय युवक ने छत पर चढ़ कर किशोरी के परिवार वालों को गालियां दीं।
इसी से आहत होकर किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त परिवार के सदस्य काम पर थे। किशोरी की भाभी जब घर पहुंची तो कमरे का नजारा देख कर चीख निकल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
सूचना पाकर थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतका के भाई ने बताया उसके दो भाई दिल्ली में रह कर मेहनत मजदूरी कर रहे हैं, उनके आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी ने बताया कि किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। किशोरी के दो भाई दिल्ली में रहते हैं। उनके आने पर अगली कार्रवाई अमल लाई जाएगी। किशोरी ने कई साल पहले पढ़ाई छोड़ दी थी। घर पर रह कर परिवार के काम काज में हाथ बंटाती थी।