{"_id":"68cc6e8cccb518bea00e510b","slug":"a-team-has-been-formed-in-the-district-to-prevent-burning-of-stubble-and-crop-residue-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-127091-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पराली व फसल अवशेषों को जलाने से रोकने के लिए जिले में टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पराली व फसल अवशेषों को जलाने से रोकने के लिए जिले में टीम गठित
Fri, 19 Sep 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
संभल। खेतों में पराली जलाने से हो रहे प्रदूषण की रोकथाम के लिए तहसील और ब्लॉक स्तर पर एसडीएम की अध्यक्षता में जिले में टीम का गठन किया गया है। साथ ही आदेश के अनुपालन के लिए जिला, तहसील, ब्लाॅक व ग्राम पंचायत स्तर पर सेल व उड़नदस्ते का गठन किया गया है। यह जानकारी उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी ने दी।
उन्होंने बताया कि तहसील स्तर पर गठित सेल में एसडीएम अध्यक्ष नामित किए गए हैं। जबकि ब्लाॅक स्तर पर बीडीओ नोडल अधिकारी होंगे। सचल दस्ता टीम में तहसील स्तर पर तहसीलदार, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी नोडल होंगे। ब्लाॅक स्तर पर नायब तहसीलदार, कानूनगो व सहायक विकास अधिकारी नोडल होंगे। पराली, कृषि अपशिष्ट जलाए जाने की घटना मिलने पर संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
धान की कटाई से लेकर रबी में गेहूं की बुआई तक निगरानी व अनुश्रवण कर प्रत्येक कार्य दिवस की सूचना निर्धारित प्रारूप पर देना होगा। सचल दस्तों को सूचित न करने पर संबंधित लेखपाल जिम्मेदार होंगे। साथ ही, किसानों को इसके दुष्परिणामों की जानकारी भी दी जाएगी। उप कृषि निदेशक ने बताया जुर्माना भी तय किया गया है। उल्लंघन के मामलों में संबंधित किसानों से जुर्माने की राशि वसूली जाएगी। संवाद