फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   a student injured in accident in sambhal

वैन ने मैजिक को टक्कर मारी, छात्र जख्मी

Tue, 09 May 2017 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Tue, 09 May 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
a student injured in accident in sambhal
Accident
नखासा थाना क्षेत्र में संभल-हसनपुर मार्ग पर मारुति वैन ने मैजिक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मैजिक अनियंत्रित हो गई और एक गड्ढे में जा गिरी। गनीमत रही कि, इसमें सवार एक छात्र को ही मामूली चोट आई। बाकी सब बाल बाल बच गए। यह हादसा सोमवार को दोपहर मेें संभल-हसनपुर मार्ग पर कुरकावली के निकट हुआ है। 
विज्ञापन


सिंहपुरसानी के निकट संचालित एक निजी स्कूल की छुट्टी के बाद एक मैजिक बच्चों को लेकर रायाखुर्द की ओर जा रही थी। इसमें आसपास के गांवों के 10 से अधिक बच्चे सवार थे। हसनपुर संभल मार्ग पर रास्ते में कुरकावली के निकट अचानक एक तेज रफ्तार मारुति वैन के चालक ने मैजिक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


चालक ने सूझबूझ दिखाई तब भी मैजिक असंतुलित होकर गड्ढे में जा गिरी। उसमें सवार मासूम घबरा गए। उन्हें आनन-फानन में मैजिक से बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि बच्चे सुरक्षित थे। एक बालक नदीम की   नाक पर चोट आई है, जबकि युद्धवीर समेत अधिकतर बच्चे डर गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के गांवों से अभिभावक पहुंच गए। जबकि मैजिक चालक ने स्कूल प्रबंधन को खबर दी। वह भी मौके पर पहुंचे और वाहन को गड्ढे से निकलवाया। बच्चों को उनके घरों तक सुरक्षित भेजा गया। 


इस घटना के संबंध में एक अभिभावक ने थाना पुलिस को खबर दी लेकिन पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इनकार किया है। वहीं मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि वैन बेकाबू थी और उसके चालक की लापरवाही से हादसा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed