फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A student, annoyed by the scolding, broke the teacher's head with a brick

Sambhal News: डांट से क्षुब्ध छात्र ने ईट मारकर अध्यापक का सिर फोड़ा

Fri, 31 Jan 2025 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 31 Jan 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
A student, annoyed by the scolding, broke the teacher's head with a brick
बनियाठेर। छात्र को डांटना और परिजनों से शिकायत करना एक शिक्षक को महंगा पड़ गया। आरोपी छात्र ने शिक्षक को सिर फोड़ कर लहूलुहान कर दिया। इस मामले में शिक्षक के पिता की ओर से तहरीर दी गई है। चंदौसी के कैथल गेट निवासी श्रीराम शर्मा पुत्र शिव शंकर शर्मा थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव नगलिया बल्लू स्थित सरस्वती बाल विद्यालय जूनियर हाई स्कूल में शिक्षक हैं। गुरुवार की दोपहर ढाई बजे करीब जब वह विद्यालय से पढ़ा कर बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी देवापुर तिराहे पर पकौड़ी की दुकान के पास विद्यालय के ही कक्षा 10 के छात्र ने बाइक सवार अध्यापक को ईंट मार दी। सिर में ईंट लगने से शिक्षक लहूलुहान होकर जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। राहगीर की सूचना पर विद्यालय स्टाफ व परिजन मौके पर पहुंचे और चंदौसी के सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

घायल शिक्षक के पिता ने की ओर से छात्र के खिलाफ तहरीर दी गई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुखबीर सिंह पाल ने बताया की घटना 26 जनवरी की है। प्रभात फेरी के दौरान उक्त छात्र अन्य छात्र-छात्राओं के साथ बदतमीजी कर रहा था। जिस पर अध्यापक ने उसे डांट दिया था। तभी से वह छात्र विद्यालय नहीं आया। बुधवार को आरोपी छात्र के पिता को विद्यालय बुलाकर घटना से अवगत कराया। शिकायत करने से क्षुब्ध छात्र ने अध्यापक को रास्ते में घेरकर हमला किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article