{"_id":"68b60b000d4644d8cd0320ea","slug":"a-soldier-died-after-falling-into-a-swollen-drain-during-rain-sambhal-news-c-204-1-chn1003-122644-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बारिश के दौरान उफनाए नाले में गिरकर सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बारिश के दौरान उफनाए नाले में गिरकर सिपाही की मौत
विज्ञापन
संभल के चंदौसी में नाले में डूबकर जान गंवाने वाले सिपाही रजनीश का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी(संभल)। मूसलाधार बारिश के दौरान सोमवार की सुबह करीब 10 बजे सीकरी गेट पर रामकृष्ण धर्मशाला के पास उफनाए नाले में गिर कर गणेश मेले में ड्यूटी करने जा रहे बिजनौर के सिपाही रजनीश (35) की डूब कर मौत हो गई। सीओ अनुज चौधरी समेत कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली है। नाले पर बाउंड्रीवाल न होने से सिपाही को उफनता नाला नजर नहीं आया।
जनपद बिजनौर के थाना नगीना के गांव पुरैनी निवासी सिपाही रजनीश पुत्र राजकुमार की मेला गणेश चौथ स्थित कोतवाली में मुंसी की ड्यूटी लगी थी। सोमवार की सुबह 10 बजे करीब सिपाही अपनी बाइक से गणेश मेले में ड्यूटी पर जा रहा था। उस समय तेज बारिश हो रही थी। सीकरी गेट रामकृष्ण धर्मशाला मार्ग पर कबीर गली के बाहर बनी पुलिया पर नाले का पानी उफना कर बह रहा था। इससे पुलिया पर बाउंड्रीवाॅल न होने से नाला नजर नहीं आ रहा था।
बताया जाता है कि उसी समय सामने से आ रही बड़ी गाड़ी को साइड देते समय सिपाही ने जब पैर सड़क समझ कर नीचे रखा तो वह नाले में जा गिरा। पानी के कारण सिपाही को नाला नजर नहीं आया और सिपाही का पैर फिसल गया। इससे सिपाही नाले में जा गिरा और पुलिया के नीचे पहुंच गया। इससे बाहर आने का मौका ही नहीं मिला। जबकि बाइक पुलिया पर ही गिर गई। सुबह 11 बजे करीब सिपाही की पुलिया पर पड़ी बाइक स्टार्ट पड़ी थी।
विज्ञापन
एक बच्चे की नजर पड़ी तो उसने आसपास के लोगों को बताया। जानकारी होने पर लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक मोहित चौधरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ अनुज चौधरी भी पहुंच गए। नगर पालिका की टीम भी पहुंच गई। किसी तरह सिपाही को नाले से बाहर निकाला और सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया।
-- -- -- -- -- --
बारिश के दौरान गणेश मेले में ड्यूटी पर जा रहे सिपाही की नाले में गिर कर मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। राजकीय सम्मान के साथ अन्य कार्य होंगे।
-कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी संभल
-- -- -- -- -- -
बहजोई में पुलिस लाइन में था सिपाही, गणेश मेले में लगी थी ड्यूटी
जनपद बिजनौर के थाना नगीना के गांव पुरैनी निवासी सिपाही रजनीश जनपद संभल में तैनाती थी और वह बहजोई पुलिस लाइन में था। जबकि परिवार में पत्नी मिथलेश और दो पुत्र मयंक आठ वर्ष व वंश छह वर्ष के साथ बहजोई में ही किराये के मकान में रह रहा था। सूचना पाकर सीएचसी पहुंची पत्नी और बच्चे शव देख कर बिलख पड़े। परिवार को बिलखता देख मौजूद पुलिस कर्मियों की भी आंखें नम हो गईं।
-- -- -- -- -- --
पुलिया पर बाउंड्रीवाल होती तो नहीं होता हादसा
अप्रैल माह में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला कर नाले की मरम्मत करना भूल गई पालिका
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौसी। सिपाही रजनीश की सीकरी गेट पर जिस नाले में डूब कर मौत हुई है। वहां पुलिया पर बाउंड्रीवाॅल नहीं है, जबकि इस रास्ते पर देर रात तक दोपहिया और छोटे चार पहिया वाहनों की आवाजाही रहती है। हादसे को लेकर नगर पालिका की लापरवाही सामने आ रही है। नाले पर बनी पुलिया पर यदि बाउंड्रीवाॅल होती तो हादसा नहीं होता।
बता दें कि अप्रैल माह में सीकरी गेट पर नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। नाले पर वाल्मीकि समाज के लोगों के घर बने हुए हैं। अभियान के दौरान इन घरों के नाले पर बने हिस्से को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया था। इसके बाद नगर पालिका ने नाले की मरम्मत कराने की सुध नहीं ली। वहीं यहीं पर बनी पुलिया पर भी बाउंड्रीवाॅल नहीं है। जिससे बारिश का पानी भरने से नाला नजर नहीं आता। नाला काफी गहरा और चौड़ा है। नाम न छापने की शर्त पर स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के दिनों में नाले का पानी उफन कर पुलिया पर बहने लगता है। इससे नाला नजर नहीं आता। इसके कारण कई बार पालिका से पुलिया पर बाउंड्रीवाल बनवाने की मांग की गई थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। शायद पालिका को ऐसे ही हादसे का इंतजार था।