फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A reward of 50,000 rupees each has been announced on the absconding murder accused

Sambhal News: फरार हत्यारोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम

Mon, 31 Mar 2025 12:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 31 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
A reward of 50,000 rupees each has been announced on the absconding murder accused
विज्ञापन

जुनावई(संभल)।
थाना क्षेत्र के गांव में भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की जहरीला इंजेक्शन पेट में घोंपकर हत्या करने के मामले में दो हत्यारोपी फरार चल रहे हैं। वहीं पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। जबकि हत्यारोपियों की पकड़ के लिए आठ टीमें हत्यारोपियों के ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
थाना क्षेत्र के दबथरा हिंमचल गांव के भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की 10 मार्च को तीन लोगों ने जहरीला इंजेक्शन पेट में घोंपकर कर हत्या कर दी थी। उस समय भाजपा नेता के पुत्र दिव्य प्रकाश यादव ने ब्लाक प्रमुख रवि यादव सहित सहित चार नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

उसी दौरान हत्यारोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने आठ टीमों का गठन किया था। जिसमें थाना पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख रवि यादव, महेश यादव, मुकेश कुमार, विकास, सुधीर, रामनिवास सहित छंह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि इसी मुकद्दमे में शामिल थाना क्षेत्र के मैढ़ोली गांव के रहने वाले धर्मवीर उर्फ धम्मा और ढड़वारा गांव के नेमपाल फरार चल रहे हैं। इसको लेकर सभी टीमें इन लोगों की पकड़ के लिए लगी हुई है। एसपी ने दोनों हत्यारोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed