फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A report will be filed against unknown people for closing the cow shed in the composite school of Arjunpur Juna.

Sambhal News: अर्जुनपुर जूना के कंपोजिट विद्यालय में गोवंश बंद करने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी

Thu, 07 Dec 2023 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 07 Dec 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
A report will be filed against unknown people for closing the cow shed in the composite school of Arjunpur Juna.
संभल। बहजोई ब्लॉक के अर्जुनपुर जूना स्थित कंपोजिट विद्यालय में रविवार की रात 20 गोवंशीय पशु बंद कर दिए गए थे। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान ने ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश दिए हैं। रविवार की शाम को यह पशु ग्रामीणों ने विद्यालय में एकत्र कर दिए थे। सोमवार की सुबह जब इंचार्ज अध्यापक रवेंद्र कुमार विद्यालय पहुंचे तो उन्होंने इसकी सूचना ग्राम पंचायत सचिव को दी। इसके बाद विद्यालय से पशु निकालकर जिला पंचायत की ओर से संचालित बहापुर पटटी स्थित गोशाला में भेजा गया था। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव की ओर से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इसके लिए निर्देश कर दिए गए हैं। पुलिस अज्ञात व्यक्तियों को चिन्हित कर कार्रवाई करेगी। विद्यालय में पशु बंद करना गलत है। इसलिए यह कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed