{"_id":"69cd7bcacd86cc40a7064413","slug":"a-report-was-filed-for-snatching-a-gold-chain-sambhal-news-c-204-1-chn1011-128166-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सोने की जंजीर हड़पने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सोने की जंजीर हड़पने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
धनारी। किसी समारोह में जाने के लिए मांगी सोने की जंजीर वापस मांगने पर आरोपियों ने न सिर्फ इन्कार कर दिसा, बल्कि गाली गलौज करने के साथ ही मारपीट भी की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ैना निवासी उमेश कुमार की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि गांव के ही दिनेश, विनय व छत्रपाल को मांगने पर उसने अपनी दो तोला वजन की सोने की जंजीर दी थी। कुछ समय बाद जब उसने अपनी जंजीर मांगी तो वापस करने से स्पष्ट मना कर दिया। जब वह पुलिस से शिकायत करने के लिए गया तो रास्ते में घात लगाकर बैठे विनय, दिनेश, छत्रपाल ने उसे घेर लिया और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने पथराव कर दिया। वहां से भागते समय सडक पर गिर पड़ा, जिससे उसके सिर व कान में काफी चोट आयी है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जांच की जा रही है। संवाद