फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A report has been filed against the son-in-law for inciting the son to commit suicide.

Sambhal News: दामाद के खिलाफ दर्ज कराई बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed against the son-in-law for inciting the son to commit suicide.
जुनावई(संभल)। गांव में युवक के लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के बहनोई के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम मैढ़ोली में 15 नवंबर को युवक अमित कुमार ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उस समय पुलिस ने मौके से बंदूक बरामद करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। अमित कुमार के पिता जयवीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उन्होंने अपनी पुत्री पूनम की शादी चार वर्ष पहले थाना क्षेत्र के बैरपुर महराजी निवासी कालीचरन के साथ की थी। दामाद का एक मुस्लिम महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके चलते वह पूनम के साथ मारपीट करता था।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले इस मामले में दामाद के मुकद्दमा पंजीकृत कराया गया था। बाद में कुछ लोगों ने समझौता करा दिया। थाने में बैठाकर समझाने के बाद भी वह पूनम के साथ अत्याचार करता रहा। इसको लेकर अमित कुमार ने भी समझाया, लेकिन वह नहीं माना और इसी से दुखी होकर अमित ने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर पुलिस ने बैरपुर महराजी निवासी कालीचरन सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने करने के लिए मजबूर करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed