फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A private hospital in Sambhal district got permission to vaccinate against corona

संभल जिले में एक निजी अस्पताल को मिली कोरोना से बचाव का टीका लगाने की अनुमति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
A private hospital in Sambhal district got permission to vaccinate against corona
संभल। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से निजी अस्पतालों को चिह्नित करने का काम रविवार को तेजी से किया गया। जिससे सोमवार को निजी अस्तपालों में भी कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा सके। हालांकि एक ही अस्पताल को चिह्ति किया गया है। जिसमें 250 रुपये में कोरोना से बचाव का टीका लगवाया जा सकता है। इसमें 60 वर्ष या उससे ज्यादा आयु के लोग तो सीधे जाकर कोरोना का टीका लगवा सकते थे। निजी अस्पताल में इसके लिए 250 रुपये अदा करने पड़ेगे। जबकि जिला अस्पताल व बहजोई सीएचसी में निशुल्क लगाया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजीव राठौर ने बताया कि जिले में चंदौसी स्थित पार्थ अस्पताल को कोरोना से बचाव का टीका लगाने की अनुमति दे दी गई है। निजी अस्पताल में 250 रुपये देकर कोरोना से बचाव का टीका लगवाया जा सकता है।
विज्ञापन

संभल जिला अस्पताल व बहजोई सीएचसी में निशुल्क टीका लगाया जाएगा। यह टीका 60 वर्ष या उससे ज्यादा आयु के लोगों को लगाया जाएगा। बताया कि 45 से 59 वर्ष तक की आयु के जो लोग निजी अस्पताल में टीका लगवाना चाहते हैं उन्हें चिकित्सक से लिखवाकर जाना होगा। उसके बाद ही टीका लगाया जाएगा। यह टीकाकरण सोमवार से किया जाएगा। इस टीकाकरण के लिए तीन सत्र होंगे। बताया कि अन्य निजी अस्पतालों को अनुमति के लिए चिह्ति किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed