फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A Postal Assistant misappropriated the hard-earned wages of laborers; people are now flocking to the post office.

Sambhal News: मेहनत मजदूरी कर जो कमाया वह डाक सहायक ने निकाल लिया, डाकघर पहुंच रहे लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
A Postal Assistant misappropriated the hard-earned wages of laborers; people are now flocking to the post office.
संभल। बहजोई डाकघर के डाक सहायक दीपक कुमार पर डाकघर के खाताधारक अब धोखाधड़ी कर रकम हड़पने का आरोप लगा रहे हैं। बहजोई के मोहल्ला गोलागंज निवासी अनुभव राघव ने 3.60 लाख रुपये खाते से निकालने का आरोप लगाया है। इससे पहले बहजोई निवासी राजीव कुमार ने पुलिस से शिकायत की थी कि दो लाख रुपये उसके हड़प लिए गए हैं। इसी तरह 10 से ज्यादा लोग अब तक शिकायत दर्ज करा चुके हैं। सभी ने अपनी पासबुक जमा करने और खाते से रुपये निकालने का आरोप डाक सहायक पर लगाया है।
विज्ञापन

दरअसल डाक सहायक के खाते में इसी वर्ष पहली जनवरी से छह मार्च तक 4.52 करोड़ रुपये जमा हुए थे और इसी अवधि में निकाले भी गए हैं। इतनी बड़ी रकम तीन महीने के अंदर जमा किए गए और निकाले भी गए। इस दौरान ही वित्त मंत्रालय की निगरानी में डाक सहायक का खाता आ गया और जांच के लिए बहजोई थाने को सूचना भेजी गई। बहजोई थाने में तैनात दरोगा अपर्णा बंसल ने जांच की तो डाक सहायक ने रुपये अपने मित्र व परिजनों के बताए थे और ऑनलाइन सट्टेबाजी में इस्तेमाल होने की बात कही थी लेकिन उस समय पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया था और अब धोखाधड़ी के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद से ही आरोपी डाक सहायक भागा हुआ है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि जिन लोगों की भी शिकायत मिल रही हैं सभी की जांच कराई जा रही है। आरोपी डाक सहायक की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उसके खाते में जमा कर निकाली गई रकम कहां खपाई गई है।
विज्ञापन

0000000
पीड़ित बोले- मेहनत मजदूरी कर जो कमाया वह डाक सहायक ने निकाला
पीड़ित राकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपना खाता डाकघर में 2016 में खुलवाया था। उसके बाद से बचत के हिसाब से जमा कर रहे थे लेकिन डाक सहायक ने पासबुक अपने पास जमा कर ली थी। हमें भी भरोसा था कि वह धोखाधड़ी नहीं करेगा लेकिन हमारी मेहनत मजदूरी की कमाई को निकाल लिया। बताया कि शहर में तमाम ऐसे लोग हैं जिनके खाते डाकघर में हैं और उनके खाते से रकम निकाली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed