फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A network of roads worth crore will be laid in the district.

Sambhal News: जिले में 1970 करोड़ से बिछेगा सड़कों का जाल

Wed, 16 Sep 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 16 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
A network of roads worth crore will be laid in the district.
संभल। जिले में सड़कों का नवनिर्माण और 1636 किलोमीटर सड़कों को संवारने के लिए पीडब्ल्यूडी ने कवायद शुरू कर दी है। धर्मार्थ, लघु सेतु, गन्ना विभाग समेत कई योजना के अंतर्गत काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन

एक्सईएन पीडब्ल्यूडी ने बताया कि सड़कों को संवारने के लिए करीब 1970 करोड़ रुपये का अनुमानित खर्च प्रस्तावित किया गया है। जिसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलने पर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

एक्सईएन पीडब्ल्यूडी सुनील प्रकाश के मुताबिक, धर्मार्थ योजना के अंतर्गत दो स्थानों पर 22 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण और सुंदरीकरण होगा। इन पर 159 करोड़ रुपये खर्च होंगे। धर्मार्थ योजना के अंतर्गत ही चार ग्रामीण मार्गों के नवनिर्माण पर 9.81 करोड़ खर्च का अनुमान है। चौड़ीकरण और सुंदरीकरण का काम प्रस्तावित है। इन पर 414 करोड़ खर्च किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी आबादी को जाम से निजात दिलाने के लिए बाईपास के निर्माण पर 228 करोड़ खर्च किए जाएंगे। एक्सईएन ने बताया कि सबसे महत्वपूर्ण ग्रामीण मार्गों का नवनिर्माण होगा। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 425 सड़कों पर 859 करोड़ रुपये से काम कराया जाना है। चीनी मिल परिक्षेत्र, असमोली और रजपुरा में 11 सड़कों पर काम होगा। इन पर छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा जिले में 216 सड़कों की विशेष मरम्मत भी कराई जाएगी, जिन पर 160 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है। सामान्य मरम्मत के साथ नवीनीकरण का कार्य 67 सड़कों पर होगा, जिन पर 36 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एक्सईएन ने बताया कि रोड सेफ्टी का काम भी प्राथमिकता में है। जिले में 29 स्थानों पर 60 करोड़ रुपये से यह काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed