फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A motorcyclist lost his life after being hit by an unknown vehicle in the fog.

Sambhal News: कोहरे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की गई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
A motorcyclist lost his life after being hit by an unknown vehicle in the fog.
संभल। जोया मार्ग पर रायसत्ती थाना क्षेत्र के गांव नाहरठेर में घने कोहरे के बीच शुक्रवार को सुबह 7:30 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अमरोहा जिले के डिडौली थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर मुंडा निवासी विरमय (43) को टक्कर मार दी। हादसे में उनकी जान चली गई।
विज्ञापन

बेटे आदित्य ने बताया कि पिता विरमय मजदूरी करते थे। शुक्रवार को सुबह वह गांव भीकनपुर मुंडा से बाइक से संभल जा रहे थे। गांव नाहरठेर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां परिजन भी पहुंच गए। मौत पर पत्नी रचना आदि का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी निशांत राठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed