फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A mentally challenged minor was raped and made pregnant, case filed

Sambhal News: मानसिक रूप से कमजोर नाबालिक से दुष्कर्म कर किया गर्भवती, मुकदमा दर्ज

Thu, 03 Jul 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 03 Jul 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
A mentally challenged minor was raped and made pregnant, case filed
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के एक गांव में 57 वर्षीय अधेड़ मानसिक रूप से कमजोर नाबालिग को घर में अकेला पाकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा। बिना मां की नाबालिग जब गर्भवती हुई तो पिता को जानकारी हुई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार चल रहा है। गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।
विज्ञापन

गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पर पड़ोसी गांव के 57 वर्षीय विशंभर नामक व्यक्ति का उसके घर पर दीवाली से आना जाना था। पीड़ित अपनी 16 वर्षीय नाबालिक पुत्री के साथ घर पर रहता है। जो की मानसिक रूप से कमजोर है। आरोप है कि पुत्री को घर में अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने पर पुत्री से पूछताछ की तो उसने अपनी आपबीती सुनाई। इस संबंध में जब उक्त आरोपी से शिकायत की तो पुत्री और व उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी मेघपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार चल रहा है। गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। वहीं बृहस्पतिवार को नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed